Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2026 Download : बिहार बोर्ड मैट्रिक डमी एडमिट कार्ड जारी – यहाँ से करें डाउनलोड

शनिवार, 22 नवंबर 2025 | Admit Card , Latest Update
Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2026 Download


Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2026 Download : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड - BSEB) की ओर से वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। ऐसे सभी विद्यार्थी जो वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 में भाग लेने वाले हैं, उन सभी के लिए इस डमी एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना अनिवार्य है। यदि आपने भी इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, तो जल्द से जल्द जाकर अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

आप किस प्रकार से
Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2026 को डाउनलोड कर सकते हैं और इसे कब से कब तक डाउनलोड किया जा सकता है, इसकी पूरी जानकारी इस लेख में विस्तार से दी गई है। यदि आप इस डमी एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके बारे में पूरी जानकारी के लिए लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2026 को डाउनलोड करने और इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

➤ Table of Contents



    Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2026: मुख्य अवलोकन (Overviews)

    विवरणजानकारी
    पोस्ट शीर्षकBihar Board 10th Dummy Admit Card 2026 Download: बिहार बोर्ड मैट्रिक डमी एडमिट कार्ड जारी – यहाँ से करें डाउनलोड (Direct Link Active)
    पोस्ट तिथि21/11/2025
    पोस्ट प्रकारप्रवेश पत्र, शिक्षा (Admit Card, Education)
    अपडेट का नामबिहार बोर्ड 10वीं डमी एडमिट कार्ड 2026
    परीक्षा का नामवार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026
    डमी एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि21/11/2025
    डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड का माध्यमऑनलाइन (Online)
    आधिकारिक वेबसाइटexam.biharboardonline.org

    Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2026

    वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। ऐसे विद्यार्थी जो इस बार मैट्रिक की परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे जल्द से जल्द जाकर अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। आप इस डमी एडमिट कार्ड को किस प्रकार डाउनलोड कर सकते हैं, इसकी पूरी जानकारी नीचे विस्तार में दी गई है। यदि डमी एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि (Error) पाई जाती है, तो विद्यार्थी समय रहते इसमें सुधार अवश्य करवा लें। इससे यह सुनिश्चित हो जाएगा कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के फाइनल एडमिट कार्ड में आपकी सभी जानकारी सही हो और आपको आगे चलकर किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2026: बिहार बोर्ड क्यों जारी करता है डमी एडमिट कार्ड?

    बिहार बोर्ड की ओर से वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 के लिए फाइनल एडमिट कार्ड जारी करने से पहले डमी एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। इसमें विद्यार्थियों से जुड़ी वह जानकारी उपलब्ध होती है जो फाइनल एडमिट कार्ड के लिए प्रदान की गई है। आपको बता दें कि डमी एडमिट कार्ड इसलिए जारी किए जाते हैं ताकि विद्यार्थी अपनी जानकारियों की सही प्रकार से जाँच कर लें। इससे यह सुनिश्चित होता है कि जब वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 के लिए उनका फाइनल एडमिट कार्ड जारी हो, तो उसमें किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि न रहे।

    Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2026: महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

    बिहार बोर्ड की ओर से डमी एडमिट कार्ड कब जारी किया गया है, विद्यार्थी कब से कब तक इस डमी एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं, और इसमें सुधार के लिए आवेदन कब से कब तक स्वीकार किए जाएँगे, इन सभी तिथियों के बारे में पूरी जानकारी नीचे विस्तार में दी गई है। यदि आप इस डमी एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो तिथियों से जुड़ी जानकारी को ध्यान से अवश्य पढ़ें।

    विवरणतिथि
    डमी एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि21/11/2025
    डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि21/11/2025 से 27/11/2025 तक
    डमी एडमिट कार्ड में त्रुटि सुधार की तिथि21/11/2025 से 27/11/2025 तक

    Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2026: विद्यार्थी इन जानकारियों में कर सकते हैं सुधार

    इस डमी एडमिट कार्ड में, यदि विद्यार्थी एवं माता/पिता के नाम की स्पेलिंग में त्रुटि हो, या आधार नंबर, कोटि (Category), लिंग (Gender), विषय, वैवाहिक स्थिति, जन्म तिथि, फोटो या हस्ताक्षर में से किसी भी जानकारी में कोई त्रुटि है, तो आप इसमें सुधार के लिए आवेदन अवश्य करें।

    Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2026: विद्यार्थी ऐसे करें अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड

    1. इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

    2. इसका लिंक आपको नीचे मिल जाएगा।

    3. वहाँ जाने के बाद आपको “CLICK HERE TO DOWNLOAD DUMMY ADMIT CARD (STUDENT LOGIN)” पर क्लिक करना होगा।

    4. इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।

    5. जहाँ आपको अपना पंजीकरण संख्या (Registration Number) एवं जन्म तिथि (Date of Birth) डालकर Submit करना होगा।

    6. इसके बाद आपका डमी एडमिट कार्ड खुलकर आ जाएगा, जिसमें आप सभी प्रकार की जानकारियों की जाँच कर सकते हैं।

    Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2026: डमी एडमिट कार्ड में सुधार कैसे करवाएं?

    अगर आपके डमी एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि है, तो आप इसमें सुधार अवश्य करवा लें। इसमें सुधार करवाने के लिए आपको सबसे पहले अपने डमी एडमिट कार्ड की दो प्रतियाँ (Two Copies) डाउनलोड करनी होंगी। इसके बाद एक प्रति में त्रुटि सुधार कर, अपने हस्ताक्षर के साथ उसकी एक प्रति अपने विद्यालय के प्रधान (Principal) को ऑनलाइन त्रुटि सुधार के लिए उपलब्ध करा दें। जिसके बाद प्रधान द्वारा आगे की प्रक्रिया कर आपके डमी एडमिट कार्ड में सुधार करा दिया जाएगा।

    Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2026: महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

    विवरणलिंक
    Admitcard डाउनलोड के लिएयहां क्लिक करें


    FAQs

    प्रश्नउत्तर
    Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2026 कब जारी हुआ?BSEB ने मैट्रिक परीक्षा 2026 के लिए डमी एडमिट कार्ड आधिकारिक रूप से 21/11/2025 को जारी कर दिया है।
    Bihar Board 10th Dummy Admit Card कैसे डाउनलोड करें?छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं।
    Dummy Admit Card में गलती कैसे सुधारें?गलत जानकारी होने पर छात्र निर्धारित तिथि तक अपने स्कूल/प्रधान से संपर्क करके सुधार करवा सकते हैं।
    क्या Dummy Admit Card जरूरी होता है?हाँ, यह सुनिश्चित करता है कि फाइनल एडमिट कार्ड में कोई गलती न रहे।
    Bihar Board Matric Exam 2026 कब होगा?परीक्षा की तिथि बिहार बोर्ड जल्द ही जारी करेगा