Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2026 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड - BSEB) की ओर से इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। आपको बता दें कि बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 के लिए विद्यार्थियों का डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे सभी विद्यार्थी जो इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 में भाग लेने वाले हैं, उन सभी के लिए इस डमी एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना अनिवार्य है। यदि आपने भी इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, तो जल्द से जल्द जाकर अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
आप किस प्रकार से Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2026 को डाउनलोड कर सकते हैं और इसे कब से कब तक डाउनलोड किया जा सकता है, इसकी पूरी जानकारी इस लेख में विस्तार से दी गई है। यदि आप इस डमी एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो संपूर्ण जानकारी के लिए लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2026 को डाउनलोड करने और इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
➤ Table of Contents ▶
Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2026: मुख्य अवलोकन (Overviews)
| विवरण | जानकारी |
| पोस्ट शीर्षक | Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2026 Download: बिहार बोर्ड इंटर का डमी एडमिट कार्ड जारी – यहाँ से करें डाउनलोड (Direct Link Active) |
| पोस्ट तिथि | 21/11/2025 |
| पोस्ट प्रकार | प्रवेश पत्र, शिक्षा (Admit Card, Education) |
| अपडेट का नाम | बिहार बोर्ड 12वीं डमी एडमिट कार्ड 2026 |
| परीक्षा का नाम | इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 |
| डमी एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 21/11/2025 |
| डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड का माध्यम | ऑनलाइन (Online) |
| आधिकारिक वेबसाइट | intermediate.biharboardonline.com |
Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2026
बिहार बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। ऐसे विद्यार्थी जो इस बार इंटर की परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे जल्द से जल्द जाकर अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। इस डमी एडमिट कार्ड को आप किस प्रकार डाउनलोड कर सकते हैं, इसकी पूरी जानकारी नीचे विस्तार में दी गई है।यदि डमी एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि (Error) होती है, तो विद्यार्थी समय रहते इसमें सुधार अवश्य करवा लें। इससे यह सुनिश्चित हो जाएगा कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के फाइनल एडमिट कार्ड में आपकी सभी जानकारी सही हो और आपको भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बिहार बोर्ड क्यों जारी करता है डमी एडमिट कार्ड?
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के लिए फाइनल एडमिट कार्ड जारी करने से पहले डमी एडमिट कार्ड जारी करता है। इसमें विद्यार्थियों से जुड़ी वह जानकारी होती है जो फाइनल एडमिट कार्ड के लिए दी जानी है। डमी एडमिट कार्ड इसलिए जारी किए जाते हैं ताकि विद्यार्थी अपनी जानकारियों की सही प्रकार से जाँच कर लें, जिससे फाइनल एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि न रहे।Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2026: महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
डमी एडमिट कार्ड कब जारी किया गया है, विद्यार्थी कब से कब तक इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इसमें सुधार के लिए आवेदन कब से कब तक लिए जाएँगे, इन सभी तिथियों की पूरी जानकारी नीचे विस्तार में दी गई है। यदि आप इस डमी एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो तिथियों से जुड़ी जानकारी को ध्यान से अवश्य पढ़ें।
| विवरण | तिथि |
| डमी एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 21/11/2025 |
| डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि | 21/11/2025 से 27/11/2025 तक |
| डमी एडमिट कार्ड में त्रुटि सुधार की तिथि | 21/11/2025 से 27/11/2025 तक |
Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2026: विद्यार्थी इन जानकारियों में कर सकते हैं सुधार
इस डमी एडमिट कार्ड में यदि विद्यार्थी एवं माता/पिता के नाम की स्पेलिंग में त्रुटि हो, या आधार नंबर, कोटि (Category), लिंग (Gender), विषय, वैवाहिक स्थिति, जन्म तिथि, फोटो या हस्ताक्षर में से किसी भी जानकारी में कोई त्रुटि है, तो आप इसमें सुधार के लिए आवेदन अवश्य करें।
Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2026: विद्यार्थी ऐसे करें अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड
इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसका लिंक आपको नीचे मिल जाएगा।
वहाँ जाने के बाद आपको “Click Here Intermediate Dummy Admit Card (Student Login)” पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
जहाँ आपको अपना पंजीकरण संख्या (Registration Number), संकाय (Faculty), +2 विद्यालय एवं महाविद्यालय कोड एवं जन्म तिथि (Date of Birth) डालकर Submit करना होगा।
इसके बाद आपका डमी एडमिट कार्ड खुलकर आ जाएगा, जिसमें आप सभी प्रकार की जानकारियों की जाँच कर सकते हैं।
Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2026: ऐसे करवाएं अपने डमी एडमिट कार्ड में सुधार
अगर आपके डमी एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि है, तो आप इसमें सुधार अवश्य करवा लें। इसमें सुधार करवाने के लिए आपको सबसे पहले अपने डमी एडमिट कार्ड की दो प्रतियाँ (Two Copies) डाउनलोड करनी होंगी। इसके बाद एक प्रति में त्रुटि सुधार कर, अपने हस्ताक्षर के साथ उसकी एक प्रति अपने विद्यालय के प्रधान (Principal) को ऑनलाइन त्रुटि सुधार के लिए उपलब्ध करा दें। जिसके बाद प्रधान द्वारा आगे की प्रक्रिया कर आपके डमी एडमिट कार्ड में सुधार करा दिया जाएगा।FAQs
| प्रश्न | उत्तर |
| Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2026 कब जारी हुआ? | BSEB ने इंटर परीक्षा 2026 के लिए डमी एडमिट कार्ड आधिकारिक रूप से 21/11/2025 को जारी कर दिया है। |
| Bihar Board Dummy Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें? | आप अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, संकाय, कॉलेज कोड और जन्मतिथि डालकर आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। |
| Dummy Admit Card में गलती कैसे सुधारें? | छात्र अपने स्कूल/कॉलेज से संपर्क करके सभी गलतियों को निर्धारित तिथि तक सुधारवा सकते हैं। |
| क्या Dummy Admit Card जरूरी है? | हाँ, यह सुनिश्चित करता है कि फाइनल एडमिट कार्ड में कोई गलती न रहे। |
| Bihar Board Inter Exam 2026 कब होगा? | इंटर परीक्षा 2026 की तिथि बिहार बोर्ड जल्द ही आधिकारिक रूप से जारी करेगा। |
Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2026: महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
| विवरण | लिंक |
| डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए | यहां क्लिक करें |
